Saturday, January 17, 2026

मनरेगा पर हमला बर्दाश्त नहीं, नाम बदलने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का सड़क पर संघर्ष, गांधी प्रतिमा के सामने गरजे कांग्रेसी….

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने की कथित साजिश के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज गांधी प्रतिमा के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नहलाकर माल्यार्पण किया और केंद्र सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए।

धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है। इस योजना के नाम से महात्मा गांधी को हटाने की कोशिश दरअसल गांधीवादी विचारधारा और संविधान की आत्मा पर सीधा हमला है।
कांग्रेस पार्टी इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

यह रहे मौजूद …रिंकू टॉक, ठा. सुरेंद्र सिंह,हमीद काजी,रामभाऊ लांडे,आशीष भगत,अनिता यादव,किशोर देशमुख,आरति लांडे,निखिल खंडेलवाल,हंसराज पाटिल,शैलेन्द्र इंगले,नितिन इंगले, पदम् चौहान, राजेन्द्र गावंडे आदि रहे उपस्थित …


धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रविन्द्र महाजन ने कहा कि महात्मा गांधी केवल इतिहास नहीं, बल्कि आज भी गरीबों और मेहनतकशों की आख़िरी उम्मीद हैं। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने की साजिश गरीबों की रोज़ी-रोटी छीनने और गांधीवादी विचारधारा को मिटाने की खुली कोशिश है। मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है, लेकिन सरकार इसे जानबूझकर कमजोर कर मजदूरों को भुखमरी और पलायन की ओर धकेल रही है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी षड्यंत्र को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। यदि मनरेगा के नाम या स्वरूप से छेड़छाड़ की गई तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आर-पार की लड़ाई लड़ेगी और जब तक मज़दूरों के अधिकार सुरक्षित नहीं हो जाते, यह संघर्ष थमेगा नहीं।

Latest News

Kids on Instagram : कैसे बनाएं बच्चे का Instagram अकाउंट और किन बातों का रखें खास ध्यान?

नई दिल्ली।' सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इंस्टाग्राम आज सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है। इस...

More Articles Like This