पर्यटकों के लिए जल्द ही खुलेगा एटीआर, जिप्सी, बस और टूर गाइड के साथ पर्यटक उठाएंगे आनंद

Must Read

ATR will soon open for tourists, tourists will enjoy with gypsy, bus and tour guides.

बिलासपुर- अचानकमार टाइगर रिजर्व चार महीने बाद एक नवंबर से खुल जाएगा। इस सुविधा को शुरू करने के लिए प्रबंधन ने भ्रमण मार्ग की मरम्मत शुरू कर दी है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। मरम्मत के साथ- साथ सैर वाहन जिप्सी व बस की छिटपुट रिपेयरिंग भी की जा रही है।

सैर के लिहाज से अचानकमार टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पहली पसंद है। यही वजह है कि आठ महीने यह पर्यटकों से गुलजार रहता है। चार महीने इसे पर्यटकों के लिए बंद ही रखा जाता है। दरअसल एक जुलाई से बरसात की वजह से इसे बंद कर दिया जाता है। 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के सैर पर प्रतिबंध रहता है।

यह हर साल की व्यवस्था है। इसलिए पर्यटक इस अवधि में सैर करने के लिए नहीं पहुंचे। लेकिन, जो जंगल प्रेमी है ऐसे पर्यटक शिवतराई स्थित बैगा रिसार्ट ठहरने व घूमने के लिए अवश्य जाते हैं। प्रबंधन इस रिसार्ट को सालभर पर्यटकों के लिए खुला रखता है। चार महीने बंद रखने का निर्देश राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण है। प्राधिकरण का मानना है कि यह सीजन वन्य प्राणियों के ब्रीडिंग का समय होता है।

इसके साथ ही बरसात की वजह भ्रमण मार्ग जर्जर हो जाता है। इसके अलावा पूरे मार्ग झाड़ी- झंगर गिरे रहते हैं। इसके अलावा छोटे- छोट पुल-पुलिया बरसाती पानी की वजह से गुजरने योग्य नहीं रहते। इस अवधि में सर्चिंग भी प्रभावित रहती है। लेकिन, अब मानसून लौट चुका है और मौसम साफ होने के कारण मार्ग गुजरने लायक हो चुके हैं। इसे देखते हुए ही हर साल की तरह प्रबंधन ने इसका मरम्मत करने का काम प्रारंभ कर दिया है।

इसमें कम से कम 15 दिन का समय लगता है। इसके बाद ही यह चलने योग्य रहता है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन का मानना है कि इस बार सैर-सपाटा शुल्क से लेकर अन्य किसी सुविधाओं के बदले पर्यटकों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, पर्यटक पहले की तरह निर्धारित शुल्क देकर टाइगर रिजर्व का लुत्फ उठा सकते हैं।

अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के ठहरने के लिए बैगा रिसार्ट बनाया गया है, जहां 20 रूम हैं। हालांकि इनमें कुछ के मरम्मत के चलते बंद रखा गया है। इसके अलावा सात जिप्सी और एक 20 सीटर बस है। ठहरने से लेकर भ्रमण का पूरा इंतजाम है। रिसार्ट में कैंटीन सुविधा भी दी गई है, ताकि पर्यटकों को खानपान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। एक जिप्सी का बुकिंग शुल्क 3500 रूपए है।

इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए प्रबंधन ने ग्रामीणों में से कुछ लोगों को गाइड बनाया है। इनमें महिला व पुरुष गाइड हैं। बिना इन्हें लिए पर्यटकों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। गाइड के रहने से एक फायदा पर्यटकों को यह होता है कि वह टाइगर रिजर्व के बारे में जान पाते हैं।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This