संविदा कर्मचारियों को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया बड़ा तोहफा, सभी संविदा कार्मचारियों को नियमित करने का किया ऐलान

Must Read

संविदा कर्मचारियों को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया बड़ा तोहफा, सभी संविदा कार्मचारियों को नियमित करने का किया ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश में 11जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधानसभा सचिवालय के कार्मचारियों को नियमित करने का ऐलान किया है। जिसके बाद विस सचिवालय में कार्यभारित कर्मचारी नियमित होंगे।

इसके अलावा विधानसभा के संविदा कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वेतन देने का ऐलान किया है। शासन की नीति के अनुसार 100 प्रतिशत वेतन का लाभ दिया जाएगा। जिसके बाद विधानसभा के 18 संविदा कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर नियमित हुए। साथ ही 30 साल से सेवारत 110 कार्यभारित कर्मचारी नियमित हो जाएंगे। मानसून सत्र और आगामी विस चुनाव से पहले ये बड़ी घोषणा है।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This