Assembly Elections 2023 : विधानसभा चुनाव 2023 – रायपुर की 7 में 6 सीटों पर बीजेपी, बस्तर में कांग्रेस आगे

Must Read

विधानसभा चुनाव 2023 – रायपुर की 7 में 6 सीटों पर बीजेपी, बस्तर में कांग्रेस आगे

छत्तीसगढ़ में डाक मत-पत्रों के बाद अब ईवीएम की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कांटे का मुकाबला है। भाजपा 44 और कांग्रेस 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एक पर अन्य आगे है। पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के 8 मंत्री पीछे चल रहे हैं। रायपुर जिले की 7 सीटों में से 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

इसमें साजा से रविंद्र चौबे, कोंटा से कवासी लखमा, अहिवारा से गुरु रुद्रकुमार, कवर्धा मोहम्मद अकबर, ग्रामीण दुर्ग से ताम्रध्वज साहू, जय सिंह अग्रवाल, शिवकुमार डहरिया, अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव पीछे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कवर्धा से विजय शर्मा करीब 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

रायपुर में भी कांग्रेस पीछे चल रही

रायपुर ग्रामीण से पकंज शर्मा, दक्षिण से रामसुंदर दास, पश्चिम से विकास उपाध्याय और उत्तर से कुलदीप जुनेजा पीछे चल रहे हैं। वहीं, मंत्री गुरू रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं। वहीं, बस्तर की 12 सीटों पर भी रुझान आ गए हैं। यहां 6 सीटों पर कांग्रेस, भाजपा 5 सीटों पर आगे है, जबकि 1 पर अन्य आगे चल रहे हैं।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This