Wednesday, February 11, 2026

Ashutosh Brahmachari : शंकराचार्य शिविर पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो कोर्ट पहुंची शिकायत

Must Read

गुरुकुल की आड़ में बाल उत्पीड़न का आरोप

याचिका में आरोप लगाया गया है कि शिविर में रहने वाले बच्चों के साथ कुकर्म किया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने अदालत को बताया कि उनके पास इस बाल उत्पीड़न की पुष्टि करने वाले पुख्ता साक्ष्य हैं। अदालत ने बच्चों की मौजूदगी और याचिका को संज्ञान में लिया है।

यह मामला केवल कानूनी ही नहीं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक रूप से भी संवेदनशील हो गया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं आया है। कानूनी जानकारों का कहना है कि यदि अदालत इन बच्चों के बयानों के आधार पर FIR का आदेश देती है, तो यह प्रयागराज के धार्मिक संगठनों के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

“गुरुकुल शिक्षा और धर्म की आड़ में मासूम बच्चों का शोषण किया जा रहा है। हमने दो पीड़ित बच्चों को कोर्ट में पेश किया है ताकि सत्य सामने आ सके। यह केवल आरोप नहीं, मासूमों के न्याय की लड़ाई है।” — आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज, याचिकाकर्ता

    Latest News

    “अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया और फेंक दिया” पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का संसद में कबूलनामा

    इस्लामाबाद/नई दिल्ली।' पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को अपनी ही सरकार और देश की पिछली नीतियों...

    More Articles Like This