आचार संहिता खत्म होते ही सरकार ने संविदा कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी

Must Read

आचार संहिता खत्म होते ही सरकार ने संविदा कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होने के बाद से सीएम विष्णुदेव साय ताबड़तोड़ काम कर रहे हैं और कई बड़े फैसले ले रहे हैं। आचार सहिंता खत्म होने के बाद इन दिनों सीएम साय सभी विभागों की समीक्षा कर रहे हैं और जहां भी उन्हें लचर व्यवस्था लग रही है तुरंत सुधार करने के लिए निर्देश दे रहे हैं। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों के लिए खुशियों से झोली भर देने वाला फैसला लिया है और इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार साय सरकार ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 में संशोधन किया है। नियमों में संशोधन किए जाने के बाद अब इन कर्मचारियों को 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। बता दें कि पहले संविदा कर्मचारियों को पूरे साल में 18 दिन की छुट्टी दी जाती थी। इसके साथ ही वे पहले की ही तरह 3 दिन ऐच्छिक अवकाश भी ले सकेगें।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This