पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देशानुसार महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को दृष्टिगत रख किया गया जागरूक

Must Read

As per the instructions of Superintendent of Police U Uday Kiran, women were made aware keeping in view their rights and safety.

कोरबा – पुलिस अधीक्षक कोरबा  यू उदय किरण से प्राप्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया , एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में बालको प्लांट , सराफा दुकान, सरकारी दफ्तर वह विभिन्न प्रतिष्ठान , ज्वेलरी शॉप विभिन्न दुकानों और जगह-जगह जाकर महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा ( women safety ) के लिए छ्त्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘ अभिव्यक्ति’ नामक एप बनाया गया है । ताकि इस women safety app को महिलायें डाउनलोड करके कभी भी शिकायत दर्ज कर सके और आवश्यकता पड़ने पर SOS फ़ीचर का use करके अपने करंट लोकेशन आपातकालीन परिस्थितियों में इस एप के माध्यम से अपने परिवारजन एवं पुलिस को मैसेज एवम लोकेशन के माध्यम से सूचना दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

कोरबा पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, सायबर सुरक्षा, पास्को एक्ट आदि विषयों पर जानकारी दी गई एवम् मोबाईल में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया।

उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साल 2022 की शुरुवात पर प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा और न्याय दिलाने खास तोहफा दिया था जिसका नाम “अभिव्यक्ति ऐप” है। राज्य की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने इस ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप को छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग ने बनाया है।

छत्तीसगढ़ शासन के इस “अभिव्यक्ति ऐप” के माध्यम से राज्य की महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन से SOS का बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता करने पहुँचेगी। इस ऐप के जरिये महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेगी जिससे महिलाओं को थाना जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह से इस ऐप का पंजीयन कर महिलाएं लाभ ले सकती हैं।

महिलाएं इस तरह कर सकती है “अभिव्यक्ति एप्प” का रजिस्ट्रेशन…

पहला स्टेप – अभिव्यक्ति ऐप को इंस्टाल करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर (PLAY STORE) में जाना होगा फिर सर्च बार में abhivyakti app या हिंदी में अभिव्यक्ति एप टाइप कर सर्च करना है। सर्च बटन दबाते ही छत्तीसगढ़ शासन का यह एप स्क्रीन पर दिखाई देगा।

दूसरा स्टेप – ऐप इंस्टाल हो जाने के बाद उसे open करना है। open करते ही आपका लोकेशन और अन्य दस्तावेजों के लिए परमिशन का नोटिफिकेशन प्रदर्शित होगा जिसे allow करना है। इसके बाद स्क्रीन में दो तरह का इंटरफेस दिखाई देगा sign up/ sine in और check status में आपको sign up/ sine in पर क्लिक करना है।

तीसरा स्टेप – आपके स्क्रीन पर एक न्यू पेज open हो जाएगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर इंटर (दर्ज) करना है, उसके बाद get OTP पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा। प्राप्त OTP को नीचे दिए गए इंटरफेस पर एंटर करना है और अंतिम में verify OTP पर क्लिक करना है।

चौथा स्टेप – चौथे स्टेप में रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जायेगा जिसमें अपना नाम, जिले का नाम दर्ज करना है और इमरजेंसी समय के लिए संपर्क करने हेतु अन्य ऐसे दो लोगों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है और जिसका मोबाइल नंबर आपने दर्ज किया है उससे आपका क्या संबंध है यह ही दर्ज करना है। अब agree to the service के सामने दिए गए बॉक्स पर चेक मार्क लगाना है और अंत में register पर क्लिक कर देना है।

पांचवा स्टेप – इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा। लोकेशन, फ़ोटो आदि के लिए पुनः परमिशन का एक पॉपअप open होगा जिसमें आपको allow पर click करना है। रजिस्ट्रेशन के बाद आप “अभिव्यक्ति ऐप” पर शिकायत, चेक स्टेटस, महिला सुरक्षा टिप, प्रोफ़ाइल संपादित कर सकते हैं।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This