Monday, October 20, 2025

पुलिस अधीक्षक मुंगेली, श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार, “पहल अभियान: बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ” के तहत पहल संध्या का सफल आयोजन जारी है!

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए, मुंगेली पुलिस की पहल टीम ने आगर खेल मैदान, आजाक थाना मुंगेली के पास दिनांक 25/09/2025 से यह अनूठा जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है।

क्या है पहल संध्या में?
• जागरूकता: साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड, बच्चों और महिलाओं से जुड़े अपराधों, पास्को एक्ट, ट्रैफिक नियमों, और पालतू पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ने से होने वाले हादसों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।

• सुरक्षा मंत्र: 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सिक्योरिटी पर विशेष फोकस।

• सांस्कृतिक प्रस्तुति: पुलिसकर्मी और पुलिस परिवार द्वारा जागरूकता के साथ-साथ माता जस गीत का मनमोहक गायन! 🎤🙏

यह कार्यक्रम आम जनता और स्कूली विद्यार्थियों को मंच साझा करने का अवसर दे रहा है, जो मुंगेली पुलिस की इस नई पहल को और भी खास बना रहा है।

मुंगेली पुलिस का यह प्रयास लोगों के मन में एक नई सोच और विचार पैदा कर रहा है। आइए, जागरूकता की इस मुहिम का हिस्सा बनें!

 

Latest News

कोरबा को मिला लक्ज़री का नया पता — ‘Stay Orra’ का भव्य शुभारंभ आज, मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे उद्घाटन

कोरबा। शहर की पहचान में अब एक और सितारा जुड़ने जा रहा है — Stay Orra – A Boutique...

More Articles Like This