अरविंद केजरीवाल ने जालंधर उपचुनाव में जीत के लिए लोगों का किया धन्यवाद

Must Read

अरविंद केजरीवाल ने  जालंधर उपचुनाव में जीत के लिए लोगों का किया धन्यवाद 

चंडीगढ़ जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने हमारे कामों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गंदी राजनीति की लेकिन आप ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया।आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पत्रकारवार्ता कर जालंधर उपचुनाव में जीत के लिए लोगों का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि जालंधर के जनादेश ने ये बता दिया कि पंजाब की जनता आप सरकार के काम से संतुष्ट भी है और खुश भी।पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आप की जीत पर खुशी जाहिर की है। चीमा ने कहा कि मैं जालंधर के लोगों को धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए वोट किया।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This