रामायण के ‘श्रीराम’ कितने धनवान? अरुण गोविल के पास इतने करोड़ की सम्पत्ति

Must Read

Arun Govil property : How rich is ‘Shri Ram’ of Ramayana? Arun Govil has property worth so many crores

Arun Govil property : मेरठ के भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल करोड़ों के फ्लैट, दफ्तर व एक मर्सिडीज कार के मालिक हैं। धारावाहिक रामायण में श्रीराम की भूमिका निभाकर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने वाले गोविल को गहनों से भी लगाव है। उन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। चुनाव आयोग में पेश हलफनामे के अनुसार गोविल के पास कुल 5.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, पत्नी लेखा 2.8 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। गोविल को विरासत में कोई संपत्ति नहीं मिली है।

गोविल के पास पुणे में आवासीय प्लॉट है। 2010 में उसकी कीमत 45 लाख थी, जो अब 4.25 करोड़ हो चुकी है। मुंबई साउथ वेस्ट में एक दफ्तर । 2017 में इसकी कीमत 52 लाख थी, जो 1.42 करोड़ हो चुकी है। पत्नी के पास मुंबई के अँधेरी वेस्ट में आवासीय प्लॉट है, जिसे उन्होंने वर्ष 2001 में 49.75 लाख रुपये की लागत से खरीदा था। अब उसकी कीमत 2.12 करोड़ हो चुकी है। खाते में एक करोड़ : गोविल के खाते में 1.03 करोड़, पत्नी के खाते में 80.43 लाख रुपये जमा हैं। दंपती के पास कृषि या गैर कृषि योग्य जमीन नहीं है।

5.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है अरुण गोविल के पास

पत्नी के पास 2.80 करोड़ रुपये गहनों से भी लगाव अरुण गोविल के पास 220 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 10.93 लाख रुपये है। पत्नी के पास 32.89 लाख की कीमत के 600 ग्राम स्वर्ण आभूषण हैं। गोविल के पास 3.75 लाख रुपये की नकदी है। वहीं, पत्नी लेखा के पास 4.07 लाख रुपये की नकदी उपलब्ध है।

Latest News

दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी का बड़ा एलान, केजरीवाल के लिए किया ‘त्याग’; वजह है खास

 राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की...

More Articles Like This