Tuesday, February 24, 2026

सासाराम से RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी से सियासी हलचल, राजद ने बताया राजनीतिक साजिश

Must Read

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सासाराम सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है। झारखंड पुलिस ने उन्हें 20 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को लेकर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे “राजनीतिक साजिश” करार दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, 20 अक्टूबर को सत्येंद्र साह ने सासाराम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही देर बाद झारखंड पुलिस की टीम ने उन्हें गैर-जमानती वारंट के आधार पर हिरासत में ले लिया।

राजद नेताओं ने आरोप लगाया है कि चुनावी माहौल में प्रत्याशी की गिरफ्तारी जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजद को कमजोर करने की कोशिश है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी एक पुराने लंबित मामले से जुड़ी है, जिसमें अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

फिलहाल सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी से सासाराम और आसपास के इलाकों में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राजद समर्थक पार्टी कार्यालयों में विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं।

    Latest News

    Murder Case : CCTV में कैद हैवानियत , पुरानी रंजिश में नितिन की हत्या जान बचाने के लिए भागता रहा युवक

    Murder Case , ग्रेटर नोएडा — थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लुक्सर में मंगलवार को...

    More Articles Like This