Hyundai Creta ऑटोमैटिक खरीदने का सोच रहे हैं? ₹2 लाख की डाउन पेमेंट पर जानें कितनी बनेगी EMI, पढ़ें पूरी जानकारी

Must Read

साउथ कोरियन वाहन निर्माता Hyundai अपनी पॉपुलर मिड-साइज़ SUV Creta को भारतीय बाजार में पेश करती है। अगर आप इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कि ₹2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद हर महीने कितनी EMI देनी होगी।

Hyundai Creta Automatic की कीमत

Hyundai की ओर से Creta के ऑटोमैटिक वेरिएंट में बेस मॉडल EX (O) iVT की बिक्री की जाती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹14.37 लाख है। दिल्ली में इस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत रजिस्ट्रेशन टैक्स (₹1.55 लाख), इंश्योरेंस (₹63,000), और TCS चार्ज (₹14,371) समेत करीब ₹16.69 लाख हो जाती है।

₹2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI?

अगर आप ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बची हुई ₹14.69 लाख की रकम बैंक से फाइनेंस करानी होगी। अगर बैंक 9% सालाना ब्याज दर पर 7 साल के लिए लोन देता है, तो हर महीने आपकी EMI ₹23,642 बनेगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Hyundai Creta ऑटोमैटिक?

इस लोन पर 7 साल में आपको करीब ₹5.16 लाख का ब्याज देना होगा। यानी, एक्स-शोरूम, ऑन-रोड और ब्याज मिलाकर इस कार की कुल लागत लगभग ₹21.85 लाख हो जाएगी।

किन गाड़ियों से है मुकाबला?

Hyundai Creta का मुकाबला मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में MG Hector, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Mahindra Scorpio जैसी गाड़ियों से होता है।

    Latest News

    Renault Duster : नई Renault Duster का भारत में धमाका ग्लोबल मॉडल से कितनी अलग और क्या हैं खास फीचर्स?

    नई दिल्ली/चेन्नई — भारत की सड़कों पर एक दशक पहले राज करने वाली Renault Duster ने एक बार फिर...

    More Articles Like This