शक्ति सदन संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

Must Read

शक्ति सदन संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर-महिला बाल विकास विभाग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा सूरजपुर जिलें में मिशन शक्ति योजनान्तर्गत संकटग्रस्त, निराश्रित, विधवा, परित्यकत महिलाओं के लिए आश्रय व अन्य सहायक सेवाएं यौन शोषण से पीड़ितों के बचाव, पुर्नवास और उन्हें समाज में पुनः जोड़ने हेतु शक्ति सदन के संचालन हेतु स्वयं सेवी संस्थाओं से परियोजना प्रस्ताव आमंत्रित हैं। सखी निवास हेतु वित्तीय संसाधन केन्द्र शासन द्वारा वित्त पोषित है। परियोजना प्रस्ताव 04 मई 2023 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त जिला कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय की www.wcd.nic.in पर अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This