Tuesday, February 24, 2026

एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग के दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Must Read

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग के दो कर्मचारियों को 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारी हैं लिपिक प्रशांत कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर राजाबाबू त्रिपाठी।

एंटी करप्शन टीम के अनुसार, दोनों अधिकारी औद्योगिक विद्युत भार 7 किलोवाट से 10 किलोवाट तक बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे। कार्रवाई के दौरान दोनों को पटेल चौक स्थित राधा लॉज से रंगे हाथों पकड़ा गया।

पूछताछ के बाद दोनों को भरतकूप थाने लाया गया है। टीम ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Latest News

    CG Police News : छत्तीसगढ़ के इन दो बड़े शहरों में अब कलेक्टर नहीं, पुलिस कमिश्नर के पास होगी असली ताकत

    CG Police News , रायपुर — छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था के ढांचे में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री...

    More Articles Like This