कांग्रेस को 1,744 करोड़ रुपये का एक और आयकर नोटिस.. पार्टी अब कुल 3,567 करोड़ रुपये की देनदारी

Must Read

Another income tax notice of Rs 1,744 crore to Congress.

नई दिल्ली। आर्थिक तंगी से जूझ रही कांग्रेस की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती हीं जा रही हैं। कांग्रेस सूत्रों ने रविवार को कहा कि पार्टी को आयकर विभाग की ओर से एक और नोटिस मिला है। इसमें 1,744 करोड़ रुपये के कर की मांग की गई है।

यह मांग आकलन वर्ष 2014- 15 से 2016-17 के लिए है। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस को 1823 करोड़ कर मांग का नोटिस मिला था। ताजा नोटिस के साथ आयकर विभाग ने कांग्रेस से कुल 3,567 करोड़ रुपये की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग के नए कर नोटिस 2014-15 ( 663 करोड़ रुपये), 2015-16 (करीब 664 करोड़ रुपये) और 2016-17 (करीब 417 करोड़ रुपये) से संबंधित हैं।

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने राजनीतिक दलों को मिलने वाली कर छूट समाप्त कर दी है और पूरे संग्रह के लिए पार्टी पर कर लगा दिया है। इतना ही नहीं, जांच एजेंसियों की छापे की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस के कुछ नेताओं से जब्त की गई डायरियों में की गई ‘थर्ड पार्टी प्रविष्टियों’ के लिए भी कांग्रेस पर कर लगाया गया है।

Latest News

दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी का बड़ा एलान, केजरीवाल के लिए किया ‘त्याग’; वजह है खास

 राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की...

More Articles Like This