कंझावाला केस जैसा एक और कांड, बाइक सवार युवक को कार से 12 किलोमीटर तक घसीटा

Must Read

कंझावाला केस जैसा एक और कांड, बाइक सवार युवक को कार से 12 किलोमीटर तक घसीटा

गुजरात में दिल्ली की कंझावाला केस की तरह एक मामला सामने आया है, जहां सूरज जिले में कार में फंसा एक युवक 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। युवक का शव हादसे की जगह से 12 किलोमीटर दूर पलसाना तालुका में मिला। सड़क हादसे में मृतक युवक की पत्नी भी घायल हुई थी, मृतक का नाम सागर पाटिल बताया जा रहा है। वही घायल पत्नी का इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना काडोदरा-बारदोली रोड पर 18 जनवरी की है। मृतक की पहचान सागर पाटिल के रूप में हुई है। सागर अपनी पत्नी अश्विनी बेन के साथ बाइक पर सवार होकर रात 10 बजे सूरत जा रहा था। इसी दौरान एक तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी कार सवार नहीं रुका और कार को दौड़ाता हुआ वहां से फरार हो गया। टक्कर के बाद महिला गिर गई और मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी मदद की। हालांकि सागर का कुछ पता नहीं चल सका। हादसे में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान सागर पाटिल के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि टक्कर के बाद सागर कार में फंस गया और कार सवार ने उसे 12 किलोमीटर तक घसीट दिया। जिससे सागर की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक के घर का पता चल गया है लेकिन फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने कार को दंपति की बाइक में टक्कर मारते देखा था। इसके बाद उसने कार का पीछा किया और मोबाइल से कार का वीडियो बना लिया। युवक ने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी नोट कर लिया। बाद में उसने यह जानकारी पुलिस के साथ साझा की, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी के घर तक पहुंच गई है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This