Sunday, June 22, 2025

ऑपरेशन सिंधु: अब तक 1,117 भारतीयों की वतन वापसी, ईरान से जारी है रेस्क्यू मिशन

Must Read

नई दिल्ली. ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 1,117 भारतीयों को निकाला गया है। मशहद से एक और प्लेन शनिवार की रात 11:30 बजे 290 नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। इससे पहले शाम 4.30 बजे 310 नागरिकों को जत्था राजधानी पहुंचा था।

वहीं 20 जून को रात 2 बैच में 407 भारतीय लौटे थे। रात 10:30 बजे की फ्लाइट में 190 कश्मीरी छात्रों समेत 290 लोगों की वापसी हुई थी। इनमें दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से भी लोग थे। देर रात 3 बजे की फ्लाइट में 117 लोग थे।

19 जून को 110 छात्र आर्मेनिया और दोहा के रास्ते भारत पहुंचे थे। ईरान से दिल्ली पहुंचे इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए थे। कुछ लोग भावुक भी हुए। उनकी आंखों में आंसू आ गए। कुछ ने जमीन पर माथा टेका।

Latest News

CG Fraud Case : दो अलग-अलग मामले में 70 लाख रुपए की ठगी, थाने में मामला दर्ज

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर से 70 लाख रुपए की ठगी के दो मामले सामने आए हैं. नौकरी दिलाने और शेयर...

More Articles Like This