ब्रेकअप से नाराज युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर किया चाकू से हमला, लगातार 6 बार किया वार

Must Read

ब्रेकअप से नाराज युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर किया चाकू से हमला, लगातार 6 बार किया वार

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से दिल दहला देने वाली एक घटना और सामने आई है। जहां सोमवार को ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की की चाकू गोद कर हत्या कर दी। युवक ने पीड़िता पर चाकू से 6 वार किए। जिसके बाद यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। पीड़िता को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।पुलिस केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

बता दें की, पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही है। 5 साल पहले उसकी दोस्ती आरोपी जिसका नाम सुखविंदर बताया जा रहा उससे हुई थी। लड़की के परिवार को उन दोनो का रिश्ता मंजूर नहीं था, इस वजह से लड़की ने सुखविंदर से दूरी बनाना शुरू कर दिया। सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई। जिसके चलते उसने सोमवार को लड़की से मिलने के लिए बुलाया। आखिर वह जानना चाहता था कि लड़की ने उससे ब्रेकअप क्यों किया? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसके बाद लड़के ने उस पर चाकू से कई बार हमला किया।

चाकू से कई बार हमला किए जाने के बाद पीड़िता घायल हो गई और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया । जहां उसका इलाज जारी है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छुप गया है। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This