Tuesday, February 17, 2026

Anganwadi Recruitment 2026 : आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 2 मार्च तक खुला है पोर्टल

Must Read

केदारपुर के वार्ड नंबर 22 के लिए निकली वैकेंसी

परियोजना अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड क्र. 22 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (तकिया रोड, केदारपुर) में सहायिका का 01 पद रिक्त है। इस पद के लिए केवल वही महिलाएं पात्र होंगी जो संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में दर्ज हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 02 मार्च निर्धारित की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन की विस्तृत शर्तें और प्रारूप नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिए गए हैं।

“आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इच्छुक महिलाएं एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय (शहरी) या नगर निगम के नोटिस बोर्ड से पात्रता संबंधी पूरी जानकारी ले सकती हैं।”
— परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी)

    Latest News

    CG NEWS : बैडमिंटन कोर्ट पर कारोबारी को आया हार्ट अटैक, खेल-खेल में थम गई सांसें; वीडियो वायरल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ खेल के मैदान पर...

    More Articles Like This