Anand Vihar-Kamakhya Express accident, 6 bogies derailed
पटना। नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार हो गई है। ट्रेन की छह बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इनमें से तीन बोगियां पलट गई हैं। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो चुका है। हादसे में कुल पांच लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। वहीं, 70 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।
डीएम अंशुल अग्रवाल ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। आरा डीएम ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना की गया है।डीएम के बयान के कुछ ही देर बाद एक और शव निकाले जाने की सूचना है। हादसे में घायलों की कुल संख्या 100 के करीब बताई जा रही है। घायल यात्रियों में एक बड़ी संख्या गंभीर रूप से घायल यात्रियों की है। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।