बुजुर्ग को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, लगातार हो रही घटनाओं से बढ़ी लोगों में दहशत…

Must Read

कवर्धा। कवर्धा जिले में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिंघनपुरी गांव के बामी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग झड़ी साहू को देर रात जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया.

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो चुकी थी.

यह घटना तीन दिनों में तीसरी हत्या है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग बेहद डरे हुए हैं और लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर नाराज़गी जता रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है. हत्यारे की तलाश की जा रही है.

      Latest News

      CG NEWS : सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका’ टैक्स चोरी मामले में अभियोजन नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज

      रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) सौम्या चौरसिया को देश की सर्वोच्च...

      More Articles Like This