Wednesday, February 25, 2026

Amitabh Bachchan’s 83rd birthday : ऐश्वर्या राय ने शेयर की दुर्लभ फैमिली फोटो

Must Read

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का 83वां जन्मदिन 11 अक्टूबर को देशभर में धूमधाम से मनाया गया। बिग बी के जन्मदिन पर फिल्मी जगत के दिग्गज सितारों से लेकर आम प्रशंसकों तक ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी।

इस मौके पर बच्चन परिवार की बहू और मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने ससुर को एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया, जिसमें बच्चन परिवार की एक दुर्लभ और अनदेखी फैमिली फोटो शामिल है।

ऐश्वर्या के इस पोस्ट को फैंस ने बेहद पसंद किया और देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। गौरतलब है कि बिग बी आज भी अपने अभिनय, व्यक्तित्व और ऊर्जा से नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

    Latest News

    भाजपा सरकार का बजट से गाँव गरीब किसान को कोई फायदा नहीं-गिरधर जायसवाल

    सकती -वरिष्ठ कॉग्रेस नेता विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आज विधानसभा सत्र के दौरान पेश...

    More Articles Like This