अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट पक्षी से टकरा गया,प्लेन के इंजन में लगी आग

Must Read

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट पक्षी से टकरा गया,प्लेन के इंजन में लगी आग

वाशिंगटन- अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद प्लेन के इंजन में आग लग गई। करीब 20 मिनट तक ये उड़ता रहा, जिसके बाद ओहायो में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। घटना अमेरिकी समय के मुताबिक, 23 अप्रैल की सुबह की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। इसमें आग और काला धुआं दिखाई दे रहा है। बोइंग 737 फ्लाइट AA1958 ने ओहायो राज्य के कोलंबस शहर के जॉन ग्लेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 7:43 बजे उड़ान भरी थी। फ्लाइट को एरिजोना राज्य के फीनिक्स शहर पहुंचना था, लेकिन टेक ऑफ के 40 मिनट बाद करीब 8:22 बजे ये वापस जॉन ग्लेन एयरपोर्ट पर लैंड हो गई।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This