Sunday, July 20, 2025

अमेरिका ने 205 भारतीयों को वापस भेजा:अवैध रूप से रह रहे थे; US मिलिट्री प्लेन अमृतसर के लिए रवाना

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

अमेरिका में ट्रम्प सरकार ने अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करने की प्रोसेस तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय अवैध अप्रवासियों को भी डिपोर्ट किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सोमवार को US एयरफोर्स का C-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत में अमृतसर के लिए उड़ान भर चुका है।

इस एयरक्राफ्ट में 205 लोग सवार हैं। इन सभी की पहचान कर ली गई है। इस पूरी प्रकिया में भारत भी शामिल रहा। विमान को भारत पहुंचने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे। विमान के उड़ान भरने का समय भी नहीं बताया।

दरअसल, ट्रम्प ने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा किया था। इसके बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) ने 15 लाख अवैध अप्रवासियों की लिस्ट तैयार की, जिसमें 18,000 भारतीय भी हैं।

ट्रम्प के पहले 11 दिन में 1700 अवैध अप्रवासी भारतीय हिरासत में

ट्रम्प के सत्ता संभालने के पहले 11 दिन में ही 25 हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासी हिरासत में लिए गए। ट्रम्प की आइस टीम (इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट) ने 12 राज्यों में छापे मारे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर छापे की कार्रवाई रिपब्लिकन राज्यों में हुई हैं। इनमें 1700 अवैध अप्रवासी भारतीयों को हिरासत में लिया गया।

Latest News

ट्रंप का नया दावा: भारत-पाक संघर्ष में गिरे थे 5 जेट, नहीं बताया किस देश के

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को लेकर विवादास्पद बयान...

More Articles Like This