महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Must Read

महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

बिलासपुर- तोरवा पुलिस पर एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटने व रात तक थाने में बिठाने का आरोप लगा है। मामले को लेकर भीम रेजिमेंट ने मंगलवार को थाने का घेराव कर दिया। थाने में भीम रेजिमेंट के 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। सभी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला से मारपीट करने व देर रात तक बिठाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं करने पर 16 अप्रैल को आंदोलन की चेतावनी दी है।

भीम रेजिमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि 6 अप्रैल को महिला को सिर्फ नौ हजार रुपए के लेनदेन को लेकर निर्वस्त्र करके पीटा गया। जबकि, सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी महिला को शाम 6 बजे के बाद थाने में नहीं रखा जा सकता। इसके बावजूद पुलिस ने महिला को देर रात तक बिठाकर रखा। पुलिस थाने का सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दिया है।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This