यज्ञ, स्कूटी रैली, दीप अलंकरण व महाआरती द्वारा सर्व हिन्दू समाज करेगा नववर्ष “सृष्टि सृजन दिवस” का स्वागत

Must Read

यज्ञ, स्कूटी रैली, दीप अलंकरण व महाआरती द्वारा सर्व हिन्दू समाज करेगा नववर्ष “सृष्टि सृजन दिवस” का स्वागत

जगदलपुर। सर्व हिन्दू समाज द्वारा माँ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा  “सृष्टि सृजन दिवस” पर  नववर्ष उत्सव “सृष्टि सृजनोत्सव” मनाएं जाने के निमित्त समस्त समाज व संगठन प्रमुखों के साथ  बैठक किया गया।सर्व हिन्दू समाज द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2080 दिनांक –  22/03/2023 दिन- बुधवार को “सृष्टि सृजनोत्सव” नववर्ष उत्सव  गौरवशाली हिन्दू परम्परा अनुसार  “लोका समस्त सुखनों भवन्तु” के निमित्त यज्ञ तदुपरांत मातृ शक्ति की भव्य स्कूटी रैली, दीप अलंकरण व महाआरती से भव्यता और दिव्यता के साथ नववर्ष का स्वागत किया जाना सुनिश्चित किया गया है।बैठक की अध्यक्षता सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष अशोक अरोरा द्वारा किया गया। बैठक का संचालन सचिव एल. ईश्वर राव एवं आभार उपाध्यक्ष विजय भारत द्वारा किया गया।

सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष अशोक अरोरा संरक्षक धर्म चंद्र खंडेलवाल, योगेंद्र कौशिक,  सचिव एल. ईश्वर राव, उपाध्यक्ष  रंजीत पांडये, विजय भारत,महाराष्ट्रीयन समाज अध्यक्ष सुनील खेडुलकर भोजपुरी समाज अध्यक्ष जे बी सिंह दशरथ कश्यप अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज राजा राम तोडेंम रवि ब्रह्मचारी विभाग मंत्री विहिप पवन राजपूत विहिप, अनिल  अग्रवाल विहिप, शंकरलाल चांडक ,शिवनारायण चांडक कैलाश राठी माहेश्वरी समाज, अविनाश सिंह चौहान अध्यक्ष सक्षम, कुणाल चालीसगांवकर महामंत्री सक्षम योगेश शुक्ला अध्यक्ष आदित्य वाहिनी सुनील दास अध्यक्ष उत्कल समाज देवेंद्र उपाध्यक्ष करण समाज महापात्र श्रीनिवास मोहंती हरिकिशन निषाद समाज  आशा डोडिया माहेश्वरी समाज  सरिता यादव विहिप यादव समाज इंदू नाग आद्य नारायणी वंदना भदोरिया आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

इस दौरान बैठक में ज्योति चौहान, गायत्री बडकस, वीना ठाकुर,  अन्नू शर्मा,  गीता शुक्ला, चमेली,  सरिता साहू,वंदना भदौरिया,  रजनी वर्मा ,रमन चौहान, विपिन कुमार तिवारी, सुभाष राय बालकिशन शर्मा,दयाराम उमरवैश्य, सुरेश दलई,देवेंद्र महापात्र,श्रीनिवास मोहंती , अरुण कुमार नेताम, प्रमोद यादव,  दृशयन चक्रवर्ती,महेश कुमार राठी,कौशिक शुक्ला, अक्षय देशमुख,संतोष बाजपाई, गिरीश चिंचोलकर, मनीष मूलचंदानी, जगदीश भूरा,हितेंद्र सिंह, योगेश सिंह,अनिरुद्ध मिश्रा, महेंद्र श्रीवास
आदि गणमान्य समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This