टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली पहुंची , विश्व चैंपियंस की पीएम मोदी से होगी मुलाकात
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली पहुंच गई। मौसम खराब होने की वजह से बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की वापसी के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के अलावा उनका सहयोगी स्टाफ और मीडियाकर्मी भी सवार थे।
भारतीय टीम प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुकी है। कुछ देर में विश्व चैंपियंस की पीएम मोदी से मुलाकात होगी।
बारबाडोस की धरती पर तिरंगा झंडा लहराने वाली T20 विश्व कप विजेता हमारी भारतीय टीम का स्वदेश लौटने पर हार्दिक स्वागत।
पूरा देश आपके सत्कार के लिए उत्सुक है।#TeamIndia pic.twitter.com/vV4Ko0H5vu
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 4, 2024