सत्ता में आने के बाद बीजेपी लेकर आएगी धर्मांतरण पर सख्त कानून, रमन सिंह ने राज्य सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

Must Read

सत्ता में आने के बाद बीजेपी लेकर आएगी धर्मांतरण पर सख्त कानून, रमन सिंह ने राज्य सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भूपेश की सरकार पर जमकर तंज कसा है, रमन सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में जमकर धर्मांतरण हो रहा है जिसे रोकने में सरकार पूरी तरह से नाकाम है। इसे रोकने के लिए किसी भी प्रकार के सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में जब बीजेपी की सरकार सत्ता में आएगी तो हम धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएंगे। इस पर तेजी से सख्ती बरतेंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रमन ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

रमन सिंह ने यह भी कहा कि 1980 में कांग्रेस की सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम कानून बनाया था जो कि लोकतंत्र विरोधी कानून है। यह कानून राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ना होकर केवल कांग्रेस सुरक्षा कानून है जो सिर्फ कांग्रेस को ही सुरक्षा दे पाता है। जिसके तहत पुलिस किसी को भी 1 साल के लिए बिना कारण बताए जेल में डाल सकती है और इस पर जमानत भी नहीं मिलती। चाहे वह व्यक्ति राजनीतिक दल का कार्यकर्ता, मीडिया कर्मी हो या आंदोलन करने वाले कर्मचारी या अधिकारी हों।

रमन सिंह ने कहा कि सरकार ने धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए साजिश किया है। सरकार के सामने ऐसी क्या स्थिति आ गई कि ऐसा गंभीर कदम उठाना पड़ा। सवाल उठाते हुए कहा कि, क्या कानून व्यवस्था उनके नियंत्रण से बाहर हो चुका है?, क्या अपने दायित्वों को निभाने में सीएम भूपेश और सरकार असफल रही है?, पूरी तरह से आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टिकरण और धर्मांतरण के एजेंडे में कांग्रेस सरकार काम कर रही है। धर्मांतरण के पक्ष में अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रही है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This