After bikini girl in metro, now this girl’s video is going viral
नईदिल्ली। दिल्ली का मेट्रो स्टेशन आजकल काफी सुर्खियों में है। ये इसलिए क्योंकि मेट्रो ट्रेन से एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आ रहे है। मेट्रो में बिकनी गर्ल के बाद अब एक लड़की का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग भी तरह तरह के कमेंट करते नजर आ रहे है।
अब बस दिल्ली मेट्रो में नहाने धोने की सुविधा और हो जाये बस 😂 #DelhiMetro pic.twitter.com/gaCY5QkEvn
— Flying SPACian™ (@TFS2023) June 18, 2023
दरअसल, वायरल वीडियो में एक लड़की ट्रेन के अंदर सीट के ऊपर लगे बिजली प्लग में बाल स्ट्रेट मशीन लगाकर अपने बालों को स्ट्रेट करते नजर आ रही है। ट्रेन के अंदर मौजूद कुछ यात्री लड़की को हैरान भारी नजरों से देख भी रहे है। युवती के इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो अब जमकर शेयर किया जा रहा है।