Getting your Trinity Audio player ready...
|
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में एक कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें भारत में बनी चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
CG : कर्मचारियों की सैलरी फंसी का खतरा! 60% से अधिक ने अभी तक केवायसी नहीं कराई
सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि भारत आत्मनिर्भर बने। उनके इसी सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी योजनाएं चला रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम सब मिलकर स्वदेशी अपनाएंगे तो इससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत एक बार फिर ‘विश्वगुरु’ बनेगा।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे सिर्फ त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि अपने रोजमर्रा के जीवन में भी भारतीय उत्पादों को महत्व दें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।