कोरबा :- पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा, सक्ती तथा अन्य जिला से कोरबा जिला में व्यपारियों द्वारा बेरोकटोक के अवैध धान का परिवहन कर यहाँ के सीमावर्ती मंडियों में धान को खपाया जा रहा था जिसकी पोल खोलते हुए हमारे द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रकाशन किया गया था जिला प्रशासन ने हमारे समाचार को गंभीरता से लेते हुए जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच नाका स्थापना करने का आदेश जारी किया गया है जिसमें भैसमा सक्ती मार्ग के सीमावर्ती ग्राम लबेद में जांच नाका की स्थापना हो गई है जिसमें ग्राम सचिव, पटवारी,रोजगार सहायक और कोटवारों की नियुक्ति की गई है!


