Adani Group suffered a big loss : Gautam Adani’s shares fell heavily, slipped to this place in the list of world’s richest people
Adani Group suffered a big loss : अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों का कत्लेआम आज लगातार दूसरे सत्र में जारी रहा। ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी तक गिरावट आई। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ एक झटके में 22.6 अरब डॉलर यानी करीब 1.84 लाख करोड़ रुपये घटकर 96.6 अरब डॉलर रह गई। इसके साथ ही वह अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर खिसक गए हैं।
Read More : शादी के बंधन में बंधे एक और भारतीय क्रिकेटर, गणतंत्र दिवस के दिन लिए सात फेरे, खूबसूरत पल की देखे तस्वीरे
Adani Group suffered a big loss : अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट आई। इससे पहले बुधवार को भी ग्रुप के शेयरों में 10 फीसदी तक गिरावट आई थी। इस तरह दो दिन में अडानी के 28 अरब डॉलर स्वाहा हो गए। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की एक निगेटिव रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप ने शेयरों ने गड़बड़ी की। साथ ही उसके अकाउंटिंग में भी अनियमितताएं हैं। हालांकि अडानी ग्रुप ने इसे खारिज करते हुए अमेरिकी कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
Read More : फरवरी में भारत आएंगे चीते, 5 साल में इतने चीते लाने की केंद्र सरकार की नई योजना
Adani Group suffered a big loss : शुक्रवार को अडानी ग्रुप की कई कंपनियों में 20 फीसदी गिरावट आई। अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 20 फीसदी गिरावट आए। इनमें से कई कंपनियों के शेयर एक झटके में 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए। अडानी पोर्ट्स में 17.13 फीसदी, अंबूजा सीमेंट्स में 17.50 फीसदी, एसीसी लिमिटेड में 13.04 फीसदी गिरावट आई। अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एनडीटीवी (NDTV) के शेयरों में पांच फीसदी गिरावट रही।