अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अस्पताल में हुई भर्ती

Must Read

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अस्पताल में हुई भर्ती

मुंबई : अभिनेत्री अंकिता लोखंडे पिछले कुछ दिनों से सुर्ख़ियों में बनी हुई है। पहले उन्हें फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ में लिए जाने की अफवाहों को लेकर सफाई देनी पड़ी, अब वह खुद अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पति विकी जैन के साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया ‘बीमारी में और सेहत में, सचमुच।’

तस्वीरों में अंकिता को उनके दाहिने हाथ पर स्लिंग पहने देखा जा सकता है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके हाथ में चोट आई है। वहीं विकी बिल्कुल ठीक दिखाई दे रहे हैं। अंकिता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुन उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। सभी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This