एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का निधन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की फैमिली से दुःखद खबर सामने आई है। दरअसल, मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का निधन हो गया है। मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने इस खबर की पुष्टि की है। कहा है, ‘ये खबर सच है। दादी अब हमारे बीच नहीं हैं।’ बताया जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी काफी समय से उम्र संबधिंत बीमारियों से ग्रसित थी और 6 जुलाई यानी गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मिथुन चक्रवर्ती की मां की निधन के बाद फैंस और सेलिब्रिटीज दुख जता रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन के बाद उनका परिवार सदमे में है। मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर सिनेमा की दुनिया के हस्तियों के अलावा राजनीति से जुड़े लोग भी दुःख व्यक्त कर रहे हैं।