आबकारी वृत्त सक्ती की वार्ड नंबर 1 में अवैध शराब कारोबारी महिला पर कार्रवाई

Must Read

सक्ती कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16/12/25 को वार्ड नंबर 1 थाना सक्ती में दिव्या काठे पति महेंद्र काठे के द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब बेचने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी कराई , महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर दिव्या काठे पति महेंद्र काठे से आंगन में जमीन में गाड़ कर रखा 1 नग पीले प्लास्टिक जरीकेन में भरा 5 लीटर और 2 लीटर क्षमता की प्लास्टिक बोतल में भरा 2 लीटर कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में विष्णु कौशिक, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

    Latest News

    “25 वर्षों की निष्ठा का सम्मान: हरदीबाजार के ‘युवा सम्राट’ गुलशन जायसवाल बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के सचिव”

     हरदीबाजार/कोरबा: कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले ऊर्जावान नेता गुलशन जायसवाल को उनकी कर्मठता और दीर्घकालिक...

    More Articles Like This