Action Against Drugs : एम्बुलेंस से 2.60 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से नागपुर ले जाया जा रहा था

Must Read

महासमुंद।’ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर इस गांजे को ओडिशा के भवानीपटना जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे।

यह कार्रवाई कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरीनाका चेकिंग प्वाइंट पर की गई। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध एम्बुलेंस दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एम्बुलेंस में बनाए गए सीक्रेट चैंबर और दवाइयों के कार्टूनों में गांजा छिपाकर रखा गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तस्कर एम्बुलेंस का इस्तेमाल इसलिए कर रहे थे ताकि किसी को शक न हो और वे आसानी से चेकिंग से बच सकें। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि गांजे की तस्करी एक संगठित गिरोह द्वारा की जा रही थी।

पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया है और एम्बुलेंस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

    Latest News

    रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन परंपरानुसार सोमवार 02 मार्च को हुआ संपन्न।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुए सामिल, और प्रदेश के जनता को दिये...

    जगदलपुर शहर के हृदय स्थल सीरासार चौक, मावली मंदिर के सामने रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन प्रति वर्ष की...

    More Articles Like This