Saturday, January 17, 2026

बिलासपुर में VHP नेता पर दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर शोषण का मामला

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

बिलासपुर। जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता राजीव शर्मा पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सरकंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि राजीव शर्मा ने उससे शादी का वादा किया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब उसने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया, जिसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली।

छत्तीसगढ़ Housing Board का बड़ा फैसला: अब निवासी ही बनेंगे अपनी कॉलोनी के ‘मालिक’, 31 मार्च तक सौंपना होगा प्रबंधन

पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। सरकंडा थाना पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर पाए गए हैं, जिसके चलते राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में सभी साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून सभी के लिए समान है और यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

गणतंत्र दिवस परेड 2026 में बड़ा बदलाव, ‘वंदे मातरम’ थीम के साथ खत्म होगा VIP कल्चर

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड 2026 को लेकर एक ऐतिहासिक और जन-केन्द्रित फैसला लिया है। 26...

More Articles Like This