मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना

Must Read

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना

प्रदेश में ठंड के साथ ही आसमान में बादल छाए हुए है। बादलों के चलते सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में पूरा प्रदेश बारिश से पानी-पानी हो सकता है। साथ ही बारिश के बाद कड़ाके ठंड का अहसास हो सकता है। सुबह से ही बादल छाए हुए है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का प्रवेश हो रहा है जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो रहा है। जिसके कारण मौसम बदल रहा है। रात में ठंड बढ़ सकती है। फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में आने वाले दो दिनों में दो डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं मौसम में इस तरह के बदलाव से प्रदेश के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This