निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, क्रेन में दबकर हुई मजदूर की दर्दनाक मौत
कोरबा – जिले से बड़ी घटना की जानकारी मिली है, जहां निर्माण कार्य में जुटे मजदूर की क्रेन से दबकर दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है की मजदूर यहां का निवासी नहीं था बल्कि वह दूसरे राज्य का मूल निवासी था और कोरबा में रहकर मजदूरी कर रहा था। जहां अचानक क्रेन से दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बांगो थाना अंतर्गत देवमठी गांव की है। यहां रेल्वे पुल बनाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान ही यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि मृतक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के बढ़े पूर्व का रहने वाला है जिसकी पहचान झिनक राम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बांगो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।