AAP नेता सोमनाथ भारती ने अपनी ही पार्टी का खुलकर किया विरोध

Must Read

हरियाणा विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश करने पर  नेता सोमनाथ भारती ने अपनी ही पार्टी का खुलकर विरोध किया है। आप विधायक ने गठबंधन को बेमेल बताते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मलिकार्जुन खरगे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस और बीजेपी चुपके से साथ मिलकर काम करते हैं।

बता दें कि कांग्रेस हरिय़ाणा में आप के साथ गठबंधन की कोशिश में लगी हुई है। गठबंधन को लेकर कई दौर की मीटिंग हो चुकी है। हालांकि अभी तक कोई आम सहमति नहीं बन सकी है। वहीं दिल्ली कांग्रेस और दिल्ली आप पार्टी के कई नेता इस गठबंधन के खिलाफ हैं। इस लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच नाराजगी भी है।

आप विधायक सोमनाथ भारती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को बेमेल बताते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मलिकार्जुन खरगे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस और बीजेपी चुपके से साथ मिलकर काम करते हैं। भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस नेताओं द्वारा  उम्मीदवारों के लिए कोई प्रचार नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने  को मदद की और जिस कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और  नेता जेल ग‌ए वो कांग्रेस नेता अजय माकन की साजिश थी।
सोमनाथ भारती ने आप पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि हरियाणा और दिल्ली में सभी सीटों पर उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। सोमनाथ भारती ने कहा कि हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन होने से पहले आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में बने इसी तरह के गठबंधन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने लोकसभा चुनाव में तीनों कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रोड शो किए, के वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। वहींउम्मीदवारों खासकर मुझे दिल्ली कांग्रेस और स्थानीय नेताओं द्वारा बिल्कुल भी समर्थन नहीं दिया।

 

Latest News

हरियाणा में BJP उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया:भाजपा ने गोपाल कांडा को समर्थन दिया; बोले- संगठन का आदेश, कांग्रेस को हराएंगे

हरियाणा में सिरसा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने नामांकन वापस ले लिया है। सोमवार सुबह भाजपा...

More Articles Like This