Aam Aadmi Party leader Raghav Chadha and actress Parineeti Chopra’s engagement pictures surfaced
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आज, 13 मई को राघव चड्ढा से सगाई कर ली। आप (आम आदमी पार्टी) के सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने सगाई कर एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इनकी सगाई की रस्म दिल्ली में हुई। यह केवल उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा जैसे शोबिज की दुनिया के कुछ बड़े नाम भी शामिल हुए। परिणीति और राघव की सगाई से पहली फोटोज सामने आ गई हैं, जिनमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने ही अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं और फोटोज में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। परिणीति ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘जो चाहा, वो सपना पूरी हो गया… मैं हां कह दिया।’
दोनों को साथ देखकर इनके फैंस बहुत ही उत्साहित हैं, साथ ही उन दोनों की जोड़ी को फैंस ने “रागनीति” नाम दिया है।