आम आदमी पार्टी सबसे ईमानदार पार्टी हैं : अरविंद केजरीवाल

Must Read

आम आदमी पार्टी सबसे ईमानदार पार्टी हैं : अरविंद केजरीवाल

बिलासपुर में आज आम आदमी पार्टी की महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद है। आप की इस सभा का आयोजन साइंस कॉलेज ग्राउंड में किया गया है। सभा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित किया। बिलासपुर के साइंस कॉलेज में आप की मेगा महारैली को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार बदलने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती। दिल्ली-पंजाब की तरह झाडू का बटन दबाना पड़ता है। आप ने पंजाब में पूरे के पूरे परिवार की जमानत जब्त करा दी है।

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के विकास की जमकर गाथा गई, उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी को 24 घंटे बिजली मिल रही है। दिल्ली में सबको इलाज फ्री में मिल रहा है। विकास के नाम से आज दिल्ली की पहचान बनी है। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को सबसे ईमानदार पार्टी बताया है। बिलासपुर में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा हर खनिज संपदा है। लेकिन छत्तीसगढ़ में ईमानदार नेता और ईमानदार पार्टी की कमी है। छत्तीसगढ़ को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने लूटा है। केजरीवा ने आगे कहा कि सीएम भगवंत मान ने एक साल में पंजाब में 24 घंटे बिजली दी। मोदी बोलते हैं केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है, हमने स्कूल, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं का सफर मुफ्त किया।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This