Aaj ka Rashifal : आज का राशिफ़ल, दिनांक 14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार

Must Read

Aaj ka Rashifal : Today’s Horoscope, Tuesday, November 14, 2023

मेष: चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचके पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान लगभग ठीक है और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: वृषभ राशि के जातक मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लेंगे। प्रेम की शुरुआत हो सकती है। प्रेम विवाह की तरफ जा सकता है। शादी-ब्याह तय हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत चल रहा है। बड़ा एंजाय करेंगे, जो लोग विवाहित हैं, उनका जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा मधुर संबंध बनेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन: शत्रु पर भारी पड़ेंगे और शत्रु भी मित्रवत् होने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम और प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु दान करें।

कर्क: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। जो लोग अर्थशास्त्र के छात्र हैं। सीए के छात्र हैं, इन लोगों के लिए बहुत अच्छा समय निकलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। बस भावुकता पर नियंत्रण रखिए। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। गृह-कला भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया पराक्रम सफलतादायक होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक: सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। जीवनसाथी से थोड़ा दूरी रहेगी। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

मकर: आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ: व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन: भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। जीवनसाथी का भी भाग्योदय दिख रहा है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्राणाम करते रहें।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This