Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, वृषभ और मिथुन समेत चार राशि वालों को मिलेगा सकारात्मक परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Must Read

Aaj Ka Rashifal: Today’s horoscope, people of four zodiac signs including Taurus and Gemini will get positive results

मेष राशि– नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार भी करीब-करीब सही रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– पार्टनरशिप में प्रॉब्लम हो सकती है, अज्ञात भय सताएगा, सर दर्द, नेत्र पीड़ा परेशान करेगा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– आय में अचानक कोई सफलता मिल सकती है लेकिन आय के मार्ग को जरूर ध्यान में रखें। मन व्यथित रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति ठीक है, व्यापार भी लगभग ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि– स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी प्रभावित दिख रहा है, कोई नए व्यापार की शुरुआत मत कीजिए। कोर्ट कचहरी में मत उलझें। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि– यात्रा में कष्ट होगा, मान प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार भी मध्यम, काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि– चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि– जीवनसाथी में कोई संकट आ सकता है, नौकरी चाकरी की स्थिति खराब है, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। बजरंगबली को प्रणाम करें। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– शत्रुओं का पराभव होगा, पैरों में चोट चपेट लग सकता है, ननिहाल पक्ष से कुछ खराब समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि– प्रेम में तू तू मैं मैं संभव है, विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति रहेगी, बच्चों के सेहत को लेकर ध्यान देना चाहिए आपको। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि– भूमि भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्वास्थ्य में प्रॉब्लम रहेगी, स्वास्थ्य एवं व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि– पराक्रम रंग लाएगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे लेकिन गलत व्यक्ति के साथ को लेकर के रोजगार पर में तरक्की मत करिएगा, आगे भुगतना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, नाक कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार भी मध्यम है। हरी वस्तु पास रखिए।

मीन राशि– मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, गंदी भाषा के प्रयोग से बचें, किसी भी तरीके के निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम एवं प्रेम संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शिव जी को प्रणाम करें और काली वस्तु का दान करें।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This