Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल, दिनांक 4 मई 2024, दिन शनिवार

Must Read

Aaj ka Rashifal : Today’s Horoscope, Date 4 May 2024, Day Saturday

मेष राशि– मन भ्रमित रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सने-सने आगे बढ़ेंगे। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– यात्रा से बचें। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जीवनसाथी के साथ, साथ पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि– डिस्टर्बिंग समय कहा जाएगा लेकिन जीत जाएंगे आप। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान में ध्यान दें। व्यापार में ध्यान दें। शत्रु पराजित होंगे, चिंता न करें। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि– मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। बच्चों को लेकर के मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। शनिदेव की शरण में बने रहें उन्हें प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि– घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में प्रॅाब्लम होगी। गृह-कलह के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। कोई नए व्यवसाय की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– धन-हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। कुटुंब से न उलझें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– बैचैनी, घबराहट मन को परेशान करेगी। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक है। कोई रिस्क न लें। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– अज्ञात भय सताएगा। बच्चों से दूरी महसूस करेंगे। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This