Aaj ka Rashifal : आज का राशिफ़ल, दिनांक 13 नवंबर 2023, सोमवार

Must Read

Aaj ka Rashifal : Today’s Horoscope, Date 13 November 2023, Monday

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। जब कोई बात आपको ठेस पहुंचाती है तो भावनाओं पर नियत्रंण रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन खुले और शांत दिमाग से स्थिति का सामना करें। जिस बात को लेकर आप परेशान हैं उसके बारे में विचार करें कुछ समय लें। जब अपनी भावनाओं को समझ लें फिर अपने पार्टनर से बात करने का प्रयास करें।

वृष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है। यह दिन जिससे आप प्यार करते हैं उसका दिल जीतने के लिए अपना आकर्षण और बुद्धिमत्ता दिखाने का अवसर दिलाने वाला है। आप अपने डाउन-टू-अर्थ नेचर से साथी को इंप्रेस कर सकते हैं, लेकिन जब अब पार्टनर से बातचीत करें तो उन्हें अपनी विश्वसनीयता दिखाएं।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वाथ्य का ध्यान रखें। रिलेशनशिप में आप प्यार और उत्साह की कमी महसूस कर सकते हैं। शायद आपकी दिनचर्या ऐसी हो, जिसस आप अधिक जुनून और रोमांच की लालसा कर रहे हों। इससे आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। इस बात से परेशान होने के बजाय आप इस बात पर ध्यान दे सकते हैं कि कौन-सी बात आपको तंग कर रही है।

कर्क राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ बढ़ेगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भाइयों का सहयेाग रहेगा। कर्क राशि के सिंगल जातकों की एक रोमांटिक रिलेशन में आने की संभावना है यह कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जिसे आप कुछ समय से जानते हैं या शायद कोई ऐसा परिचित हो जिसने आपकी दूर से प्रशंसा की हो।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। यात्रा के योग हैं। प्यार की तलाश में इस बात का ध्यान रखें यह सिर्फ किसी के साथ रहने के बारे में नहीं है; यह किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ़ने के बारे में है जिसके साथ मिलकर आप हर दिन सफलता की सीढ़िया चढ़ सके। इसके लिए ऐसे साथी की तलाश करें जो आपके मूल्यों, रुचियों और लक्ष्यों को समझे और आपका साथ दें।

कन्या राशि- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। दिल के मामले में आपका एक्शन शब्दों से ज्यादा मायने रखता है। आज देखें कि आपका साथी आपके प्रति कैसा व्यवहार करता है। अगर आपको साथी की कोई बात परेशान कर रही हो तो नजरअंदाज ना करें। इन मुद्दों पर बात करें। इससे गलतफहमी कम करने में मदद मिलेगी।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान भी रखें। रिलेशनशिप में समझे कि आप प्यार, सम्मान और खुशियों के हकदार हैं। याद रखें कि रिलेशनशिप आपके जीवन में खुशियों को बढ़ाने वाला होना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आप रिश्ते समझौता कर रहे हैं तो पार्टनर के साथ बातचीत का यह सही समय हो सकता है।

वृश्चिक राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। अपनी लव लाइफ में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपने प्रेम संबंधों को संवारने में महत्वपूर्ण प्रयास करना चाहिए। लेकिन व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता दें। अपने जुनून और रुचियों को आगे बढ़ाएं। स्वतंत्रता की यह स्वस्थ भावना रिश्ते को मजबूत बनाने में आपकी मदद करेगी।

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद-परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। जो लोग सीरीयस रिलेशनशिप में हैं उनके लिए यह दिन गहरी समझ और स्वीकृति का अवसर ला सकता है। इस बात को स्वीकार करें कि हर रिश्ते में बड़े बदलाव या परिवर्तन की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए अपने साथी का सम्मान करें और उनकी सराहना करें।

मकर राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और आय के साधन भी बनेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। मकर राशि के सिंगल जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिए प्रयास करने और डेटिंग की शुरुआत करने के लिए यह एक आदर्श समय है। आपका चंचल स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। लेकिन अगर आपको किसी में दिलचस्पी नहीं हैं तो किसी की भावनाओं का मजाक ना बनाएं और ना ही उन्हें बहकाने की कोशिश करें।

कुंभ राशि- मन शान्त तो रहेगा। फिर भी धैयशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों के साथ नए कारोबार की शुरुआत करेंगे। आज का दिन रिश्तों में हुई गलतियों का विश्लेषण करने को प्रोत्साहित करता है। अपने पिछले रिश्तों पर यह विचार करें कि आपका रिश्ता क्यों खराब हुआ था। यह आपके वर्तमान रिश्ते को स्वस्थ बनाने में आपका मार्गदर्शन करेगा।

मीन राशि- मन अशान्त तो हो सकता है। वाणी में मधुरता भी रहेगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। आज आपका किसी खास मुद्दे या असहमति से सामना हो सकता है, जिस पर आपको ध्यान देने की बहुत जरूरत है। इस समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समस्या का समाधान निकालने पर ध्यान केंद्रित करें। खुद पर भरोसा रखें और चुनौतियां का मिलकर सामना करें।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This