Aaj ka Rashifal : आज का राशिफल, 19 अक्टूबर 2023, दिन बुधवार

Must Read

Aaj ka Rashifal : Today’s Horoscope, 19 October 2023, Day Wednesday

मेष: जीवनसाथी के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ दोनों पर बहुत ही ध्यान रखिएगा। आपका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं या चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम गति से चल रहा है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: जीवनसाथी के साथ आनंद के साथ जीवन गुजारेंगे। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन:शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मय-मय से बचें। विद्यार्थियों के लिए बड़ी ही असमंजस की स्थिति रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क: घरेलू सुखा बाधित होगा। घर में कलह-कारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। भावुकता में निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह:व्यापारिक उत्थान में लगा हुआ है। अपनों का साथ है, लेकिन कोई ऐसा व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है, जो व्यापारिक नुकसान कर सकता है। तो थोड़ा ध्यान देकर ही आगे बढ़िएगा। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। गृह-कला के संकेत हैं। प्रेम-संतान पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: सोची हुई चीजों को लागू करें। व्यापारिक मामले सुलझेंगे। अपनों का साथ होगा। जुबान पर नियंत्रण रखें और पूंजी का निवेश ना करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: आग के गोले बने हुए हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रक्तचाप को नियमित जांच के हवाले रखें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें। सूर्य को जल दें।

वृश्चिक: सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, अज्ञात भय और सरकारी गाज गिरना, खर्च की अधिकता से कर्ज की स्थिति आना, बस जो आज का दिन रहेगा यानी 19 अक्टूबर के दिन रहेगा ये संभालेगा। लेकिन कुल मिलाकर नुकसान करने वाली स्थिति बनी हुई है। प्रेम-संतान पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु:आय के नए मार्ग बन रहे हैं। समाचार में थोड़ी भ्रामक स्थिति मिल सकती है। यात्रा कष्ट और आनंद दोनों वाली होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी में अच्छी स्थिति है थोड़ी किंतु-परंतु के साथ, कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद, लेकिन थोड़े किंतु-परंतु के साथ, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम से उत्तम की ओर। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, लेकिन पूर्णतया भाग्य पर भरोसा मत करिएगा। यात्रा में अति से बचिए। धर्म में अति से बचिए। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

मीन: बहुत खराब स्थिति है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चार-चार ग्रह अष्टम भाव में बैठे हुए हैं। परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This