Aaj Ka Rashifal : मिथुन, कुंभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Must Read

Aaj Ka Rashifal: Luck will shine for Gemini, Aquarius people, know today’s horoscope

Aaj Ka Rashifal: आज 16 जून को चंद्रमा का संचार दिन रात वृष राशि में हो रहा है। ऐसे में आज वृष राशि में चंद्रमा और बुध का शुभ संयोग बना है। दोनों ही मन को प्रभावित करने वाले ग्रह हैं। साथ ही चंद्रमा यहां अपनी उच्च राशि में होकर उच्च के फल भी दे रहे हैं क्योंकि आज चंद्रमा कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव में होंगे। इन ग्रह स्थितियों के बीच शुक्रवार को शुक्र की राशि वृषभ में चलते हुए चंद्रमा और बुध मेष और कर्क के अलावा किन-किन राशियों के किस्मत के ताले खोलेंगे, जानने के लिए पढे़ आज का राशिफल मेष से मीन तक।

मेष राशि: कोई प्रतिकूल खबर मिल सकती है

मेष राशि वालों का दिन शुभ है। शाम के समय आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाने से उत्साहित होंगे। संतान पक्ष से आज कोई प्रतिकूल खबर मिल सकती है, जिसके बाद आपका मन काम में नहीं लगेगा। आज आपको अपने आसपास नकारात्मकता फैली हुई मिल सकती है, जिससे आपका मन अशांत हो सकता है, लेकिन बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो आपके शत्रु भी इस समय का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। रात का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और सरसों का तेल चढ़ाएं।

वृषभ राशि: मानसिक शांति मिलेगी

वृषभ राशि वालों का दिन सुख शांति से बीतेगा। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कम चिंतित रहेंगे। आज आपको राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज कुछ नए अनुबंध मिलने से आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात के समय कुछ अप्रिय लोगों से मिलने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज जमीन जायदाद से जुड़ा आपका कोई सरकारी काम अटका है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मिथुन राशि: कीमती सामान के चोरी होने का डर

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतें क्योंकि आपके कीमती सामान के चोरी होने का डर है। छात्रों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता होगी। रात्रि में आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। संतान को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

कर्क राशि: बेहतरीन अवसर मिलेंगे

कर्क राशि वालों के सितारे आज चमक रहे हैं। आज आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में भी आज आप कुछ नई तकनीकों का प्रयोग करेंगे, जिससे भविष्य में आपको सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन का योग दिखाई दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को आज संभलकर रहना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपको परेशान करने की हर संभव कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपना धैर्य बनाए रखना होगा।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिजनों के बीच आज किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन भाइयों की सलाह से शाम तक सब कुछ खत्म हो जाएगा। आज कारोबार में कोई सौदा लंबे समय से अटका हुआ था तो वह भी फाइनल हो सकता है, जिससे आपको भरपूर धन लाभ भी होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है। यदि आपके शरीर में कोई रोग है तो वह आज आपके कष्ट को बढ़ा सकता है।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

कन्या राशि: रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

कन्या राशि वालों का दिन अनुकूल है। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका पैसा किसी अच्छे काम में खर्च हो सकता है और आपकी कीर्ति भी बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में आज आपको अकल्पनीय सफलता मिलेगी। आज दोपहर के बाद किसी कानूनी विवाद व मामले में आपकी जीत होने की प्रबल संभावना है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आज आप परोपकार के कार्यों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

तुला राशि: माता से कहासुनी हो सकती है

तुला राशि वालों का दिन शुभ है। आज आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार के सभी सदस्यों के बीच खुशियां भी बढ़ेंगी। अगर आज आप कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आज आपके भाई की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज शाम के समय माता से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको किसी निकट या दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपका कुछ धन खर्च होगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

वृश्चिक राशि: लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन हर काम को संभलकर करने का है। आज के दिन आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है इसलिए सेहत के प्रति सावधान रहें। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आज का दिन आपको अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान देना होगा अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, इससे आपका जीवनसाथी खुश होगा और आप उनके लिए कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज कर्ज देना है तो सोच समझकर दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।
आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जप करें।

धनु राशि: अटका हुआ कोई काम पूरा होगा

धनु राशि वालों को किस्‍मत का साथ मिल रहा है। आपके विरोधी भी आज आपकी तारीफ करते नजर आएंगे, इसे देखकर आपको कुछ समय के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आपको सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन की प्राप्ति होती नजर आ रही है और आप इस धन को कहीं निवेश कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

मकर राशि: आर्थिक मामलों में सफलता के योग

मकर राशि के लोगों का दिन शुभ और सफलता देने वाला है। आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जिससे वे प्रसन्न नजर आएंगे। दफ्तर में आज आपको सबके सहयोग का लाभ मिलेगा। रात्रि में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से मन में प्रसन्न रहेगा। आज शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे। अगर आप अपने भाई के साथ कोई पार्ट टाइम बिजनस करना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।
आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को को खाना खिलाएं।

कुंभ राशि: अच्छी सफलता मिल सकती है

कुंभ राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिल रहा है और आज किसी मित्र की सलाह से आपका कारोबार फलेगा-फूलेगा। आप अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। यदि कोई व्यापार साझेदारी में चल रहा है तो आज उसमें आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। संतान के भविष्य को लेकर भी आज आप कुछ चिंतित नजर आएंगे। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा, उनके हाथ पैरों में दर्द आदि की समस्या आपकी चिंता बढ़ा सकती है।
आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

मीन राशि: कीमती सामान चोरी होने की आशंका

मीन राशि के लोगों को आज कोई भी काम सोचकर करना चाहिए। आपको संतान की परीक्षा से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की जरूरत पड़ेगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर कुछ खर्च हो सकता है। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े तो सावधान रहें क्योंकि आपका कोई कीमती सामान चोरी होने की आशंका है। किसी को कर्ज देना है तो संभलकर करें, इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। यदि वैवाहिक जीवन में कई दिनों से कोई बाधा चल रही थी तो वह समाप्त होगी।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This