दो समुदाय में हुए खूनी झड़प में युवक को मौत, गांव हुआ छावनी में तब्दील

Must Read

A young man died in a bloody clash between two communities, the village turned into a camp

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शनिवार को दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष और पथराव में एक 23 साल युवक की मौत हो गई। जबकि, पुलिस जवानों की भी घायल होने की खबर मिल रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस जवानों पर भी पत्थरबाजी हुई और बीच बचाव कर रहे एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल है। घटना साजा थाना इलाके के बिरनपुर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि एएसआई बीआर ठाकुर बुरी तरह घायल हो गए हैं। वहीं कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार इलाके में पहले से लव जिहाद के एक मामले की वजह से दो पक्षों में तनाव की स्थिति थी। वहीं हालात अभी नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। वहीं बेमेतरा एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने बलवा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। इधर पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ शुरु कर दी है। वहीं बिरनपुर गाँव को छावनी में तब्दील किया गया है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This