रिश्ते में भाई-बहन लगने वाले युवक और युवती ने रेलवे स्टेशन पर रचाई शादी

Must Read

रिश्ते में भाई-बहन लगने वाले युवक और युवती ने रेलवे स्टेशन पर रचाई शादी

झारखंड के डाल्टनगंज में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां, करीबी रिश्ते में भाई-बहन लगने वाले युवक और युवती ने रेलवे स्टेशन पर शादी कर ली। युवक ने लड़की की मांग में सिंदूर भरकर जीने मरने की कसमें खाई और फिर साथ रहने को लेकर जिद पर अड़ गया। जब दोनों के घर वालों को ये बात पता चली तो जमकर हंगामा शुरू हो गया।

मामला पलामू जिले के मुख्यालय डाल्टनगंज का है। युवक लड़की का ममेरा भाई है। परिजनों के बीच बढ़ते विवाद के बाद पुलिस लड़के और लड़की को थाने ले आई थी। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझकर मामला सुलझाया।

पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि दोनों फोन पर काफी बात किया करते थे। परिजन भी भाई-बहन का रिश्ता मानकर इस बात को नजरंदाज कर रहे थे लेकिन दोनों के बीच कुछ अलग ही चल रहा था। शुक्रवार यानी 12 जनवरी को लड़की छत्तीसगढ़ से डालटनगंज पहुंची और युवक से मिली। इसके बाद युवक ने लड़की की मांग में सिन्दूर भरकर उससे शादी कर ली। इतना ही नहीं दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम भी खाई। लड़का पलामू के पतन का रहने वाला है और उसकी उम्र महज 20 साल है जबकि लड़की अभी नाबालिग है और उसकी उम्र 17 साल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की छत्तीसगढ़ अपने घर से भागकर आई और शादी के बाद दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। स्टेशन पर शादी के बारे में जब परिजनों को पता चला तो वो सन्न रह गए। परिजनों का कहना है कि ऐसा संभव नहीं हो सकता है। हालांकि दोनों के परिजनों को पुलिस ने समझाइश दी है। मामले के बाद दोनों परिवारों में हंगामा मचा हुआ है। लड़का और लड़की साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। पुलिस मामले में एहतियातन निगरानी रख रही है।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This